Books, videos, and music - all free from your public library!
AUDIOBOOK

Virendra Sehwag

S. R. Shukla
(0)

About

प्यार से सब उसे वीरू बुलाते हैं लेकिन उनका असली नाम है वीरेन्द्र सहवाग. क्रिकेट की दुनिया में 'मुल्तान का सुल्तान' और 'नजफगढ़ का नवाब' कहे जाने वाले वीरू की कहानी एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जिसने भारतीय क्रिकेट में विध्वंसक बल्लेबाज का नया ट्रेंड शुरू किया. गेंद से कभी न डरने वाला ये खिलाड़ी टैस्ट मैच भी 20-20 के अंदाज में खेलता था. वीरू के बल्ले में रन बनाने की शायद कोई मशीन छुपी थी. उन्होंने दो बार ट्रिपल संचुरी मार एक रिकार्ड कायम कर दिया. छोटे से नजफगढ़ इलाके में चेतक स्‍कूटर पर प्रैक्टिस के लिए जाने वाले इस छोरे ने क्रिकेट को हमेशा एक जुनून की तरह खेला. वीरू एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें कम गेंद पर ज्यादा रन बनाने का हुनर आता था. वो पिच पर आते ही गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर देते और तब तक धुनाई करते जब तक गेंद की सियन न खुल जाए. सुनिए 'मुल्तान के सुल्तान' की ज़िन्दगी की दिलचस्प कहानी जिसकी आक्रामक बल्लेबाजी को याद कर पाकिस्तानी खिलाड़ी आज भी सिहर उठते हैं.

Related Subjects