एक जज और उसका परिवार अचानक एक दिन गायब हो गए. पुलिस का एक बड़ा अफ़सर मामले की तफ़तीश कर रहा है क्योंकि गायब हुए लोग उसके अपने हैं. क्या उसके परिवार के सदस्य किसी की रंजिश का शिकार हो गए हैं या किसी साज़िश का? इस केस ने असम के एक छोटे से शहर में सनसनी फैला दी है और अब देखना ये है कि सच क्या है!