फिरंगी-वो, जो भारत की सम्पदा को लूट रहा है । फिरंगी-वो, जो एक बार फिर हमें गुलाम बनाने आया है। फिरंगी-वो, जो विजय, विकास, केशव पंडित और अल्फाँसे के दिमागों में घुसकर उन्हें नचा रहा है।फ़िरंगी उपन्यास पहली बार ऑडियोबुक के रूप में आप सब तक पहुँचा है। लेखक वेद प्रकाश शर्मा को क्राइम उपन्यास के लेखन में जो मुक़ाम हासिल हुआ, उसमें फिरंगी का भी बड़ा योगदान रहा। उनके यह उपन्यास आपको एक बेहतरीन कहानी और रोचक किरदारों से मिलवाता है.